Kasapकसप मनोहरश्याम जोशी वस्तुतः एक प्रेम-कथा है ‘कसप’। भाषा की दृष्टि से कुछ नवीनता लिए हुए। कुमाऊँनी के शब्दों से सजी ‘कसप’ की हिन्दी चमत्कृत करती है। इसी कुमाऊँनी मिश्रित हिन्दी में मनोहरश्याम जोशी ने कुमाऊँनी जीवन का चित्ताकर्षक चित्र उकेरा है - ‘कसप’ में। समीक्षकों ने ‘कसप’ को प्रेमाख्यानों में अज्ञेय के उपन्यास ‘नदी के द्वीप’ के बाद की सबसे बड़ी उपलब्धि कहा है। ‘कसप’ मूलतः एक ऐसा उपन्यास है जिसमें मध्यवर्गीय मानसिकता, कुलांचे भरती है। इसका दार्शनिक ढाँचा भी मध्यमवर्गीय यथार्थ पर टिका है। यही वह बिन्दु है जहाँ ‘कसप’ अपने तेवर में ‘नदी के द्वीप’ से अलग ठहरता है। ‘नदी के द्वीप’ का तेवर बौद्धिक और उच्चवर्गीय है, जबकि ‘कसप’ एक ऐसा प्रेमाख्यान है जिसमें ‘दलिद्दर’ से लेकर ‘दिव्य’ तक का स्वर ‘मध्य’ पर ही ठहरता है और इस उपन्यास को सरसता, भावुकता और ग़ज़ब की पठनीयता से लवरेज करता है। इस उपन्यास में मध्यवर्गीय जीवन की टीस को अपने पंडिताऊ परिहास में ढालकर एक प्राध्यापक ने मानवीय प्रेम को स्वप्न और स्मृत्याभास के बीचोबीच ‘फ्रीज’ कर दिया है। 1910 के काशी से लेकर 1980 के हॉलीवुड तक की अनुगूँजों से भरा, गँवई, अनाथ, भावुक साहित्य-सिनेमा अनुरागी लड़के और काशी के समृद्ध शास्त्रियों की सिरचढ़ी, खिलन्दड़, दबंग लड़की के संक्षिप्त प्रेम की विस्तृत कहानी सुनानेवाला यह उपन्यास एक विचित्र-सा उदास-उदास, मीठा-मीठा-सा प्रभाव मन पर छोड़ता है। ऐसा प्रभाव जो ठीक कैसा है, यह पूछे जाने पर एक ही उत्तर सूझता है - ‘कसप!...और कुमाऊँनी में ‘कसप’ का मतलब होता है - ‘पता नहीं!’ |
Contents
Section 1 | 7 |
Section 2 | 14 |
Section 3 | 20 |
Section 4 | 21 |
Section 5 | 25 |
Section 6 | 77 |
Section 7 | 83 |
Section 8 | 87 |
Section 11 | 115 |
Section 12 | 166 |
Section 13 | 258 |
Section 14 | 263 |
Section 15 | 264 |
Section 16 | 278 |
Section 17 | 282 |
Section 18 | 307 |
Other editions - View all
Common terms and phrases
अगर अपनी अपने अब आप आया इन इस इसलिए उन्हें उस उसका उसकी उसके उसने उसे एक ऐसा कभी कर रहा करता करते करना करने कह कहता है कहती कहा कहीं का किन्तु किया किसी की की ओर कुछ के लिए कैसे को कोई क्या क्यों गया है गयी गये गुलनार घर चाय जब जा जाता है जाती जाने जो ठहरा डी तक तब तरह तुम तुम्हारी तू तो था थी थे दया दिया दी दे देख दो नहीं नहीं है नाम नायक नायिका ने पत्र पर पहले पास पिता प्यार प्रेम फिर बब्बन बम्बई बहुत बात बाद बेबी भी मुझे में मेरा मेरी मेरे मैं मैंने मैत्रेयी यह यहाँ यही या ये रहा है रही रहे हैं रूप ले लेकिन लोग वह वहाँ वे शास्त्रीजी सकता सब से हम हाथ ही ही नहीं हुआ हुई हुए हूँ है और है कि हो होगा होता है होती होने