Parampara Ka MulyankanRajkamal Prakashan, Jan 1, 2002 - 252 pages प्रगतिशीलता के सन्दर्भ में परंपरा-बोध एक बुनियादी मूल्य है, फिर चाहे इसे साहित्य के परिप्रेक्ष्य में रखा- परखा जाय अथवा समाज के। दूसरे शब्दों में बिना साहित्यिक परंपरा को समझे न तो प्रगतिशील आलोचना और साहित्य की रचना हो सकती है और न ही अपनी ऐतिहासिक परंपरा से अलग रहकर कोई बड़ा सामाजिक बदलाव संभव है। लेकिन परंपरा में जो उपयोगी और सार्थक है, उसे उसका मूल्यांकन किए बिना नहीं अपनाया जा सकता। यह पुस्तक परंपरा के इसी उपयोगी और सार्थक की तलाश का प्रतिफलन है। सुविख्यात समालोचक डॉ. रामविलास शर्मा ने जहाँ इसमें हिन्दी जाति के सांस्कृतिक इतिहास की रूपरेखा प्रस्तुत की है, वहीं अपने-अपने युग में विशिष्ट भवभूति और तुलसी की लोकाभिमुख काव्य-चेतना का विस्तृत मूल्यांकन किया है। तुलसी के भक्तिकाव्य के सामाजिक मूल्यों का उद्घाटन करते हुए उनका कहना है कि दरिद्रता पर जितना अकेले तुलसीदास ने लिखा है उतना हिन्दी के समस्त नए-पुराने कवियों ने मिलकर न लिखा होगा। भवभूति के संदर्भ में रामविलासजी का यह निष्कर्ष महत्त्वपूर्ण है कि ‘यूनानी नाटककारों की देवसापेक्ष न्याय-व्यवस्था की जगह देवनिरपेक्ष न्याय-व्यवस्था का चित्रण शेक्सपियर से पहले भवभूति ने किया’ और रामायण-महाभारत के नायकों के विषय में यह कि ‘राम और कृष्ण दोनों श्याम वर्ण के पुरुष हैं’। वस्तुतः इस कृति में, आधुनिक साहित्य के जनवादी मूल्यों के संदर्भ में, प्राचीन, मध्यकालीन और समकालीन भारतीय साहित्य में अभिव्यक्त संघर्षशील जनचेतना के उस विकासमान स्वरूप की पुष्टि हुई है जो शोषक वर्गों के विरुद्ध श्रमिक जनता के हितों के प्रतिबिम्बित करता रहा है। |
Contents
Section 1 | 5 |
Section 2 | 7 |
Section 3 | 9 |
Section 4 | 16 |
Section 5 | 45 |
Section 6 | 57 |
Section 7 | 74 |
Section 8 | 96 |
Section 12 | 125 |
Section 13 | 129 |
Section 14 | 130 |
Section 15 | 143 |
Section 16 | 155 |
Section 17 | 174 |
Section 18 | 188 |
Section 19 | 196 |
Section 9 | 102 |
Section 10 | 110 |
Section 11 | 119 |
Section 20 | 209 |
Section 21 | 218 |
Section 22 | |
Other editions - View all
Common terms and phrases
अंग्रेज़ी अधिक अनेक अपनी अपने अब आदि आन्दोलन आप इन इस इसलिए इसी उनका उनकी उनके उन्हें उन्होंने उर्दू उस उसका उसकी उसके उसे एक ओर और कबीर कर करके करता करते हैं करना करने कवि कविता कवियों कहते कहा का कारण काव्य किन्तु किया है किसी की कुछ के लिए के साथ को कोई क्या गया है गयी गये जनता जब जहाँ जा जाता जिस जीवन जैसे जो तक तब तुलसी तुलसीदास तो था थी थे दिया देते नहीं है नाम निराला ने पर पहले प्रेम प्रेमचन्द बहुत बात बाद ब्रजभाषा भक्ति भारत भारतीय भाषा भी मिथिला में मैथिली यह यहाँ या ये रहा रहे राम रामचरितमानस रूप लिखा लेकिन लोग वर्ग वह विकास वे व्यवस्था शब्द शब्दों श्री संसार संस्कृत सकता सब सबसे समय समाज सम्बन्ध सामाजिक साहित्य की सीता से हम हिन्दी के ही हुआ हुई हुए है और है कि हो होता है होती होने